भारत
भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी आज बालापुर से पदयात्रा पर निकले
Nilmani Pal
18 Nov 2022 1:43 AM GMT
![भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी आज बालापुर से पदयात्रा पर निकले भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी आज बालापुर से पदयात्रा पर निकले](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/11/18/2232448-untitled-32-copy.webp)
x
पप्पू फरिश्ता
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी शामिल हुए।
महाराष्ट्र। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 72वां दिन है. जिसकी शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बालापुर से की है. बता दें कि महात्मा गांधी ने 1933 में महाराष्ट्र के अकोला के एक गांव का दौरा किया था। उसके ठीक 89 साल बाद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वडेगांव पहुंचे। पत्रकारों के सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि 17 नवंबर की यात्रा की पूर्व योजना नहीं बनाई गई थी। यह एक संयोग था, जो उन्हें 89 साल बाद यहां ले आया।
उन्होंने कहा, मैं खुश हूं, गांधी जी एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने पूरे देश को दिशा दी, लेकिन मैं नहीं हूं। भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र पहुंची थी और राज्य के विभिन्न हिस्सों से गुजर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवंबर को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में केवल महिलाएं ही पदयात्री होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।
LIVE: Shri @RahulGandhi along with Padyatris resume #BharatJodoYatra from Balapur, Maharashtra. https://t.co/hW3zOwaetn
— Congress (@INCIndia) November 18, 2022
Next Story