भारत
भारत जोड़ो यात्रा: मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे लोग, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन
jantaserishta.com
5 Dec 2022 5:02 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो
देखें वीडियो।
आगर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. लेकिन जब यह यात्रा मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में थी तो एक चौंकाने वाली घटना हुई. दरअसल, राहुल गांधी और यात्रा में शामिल दूसरे नेता जिले के सोयत कला में थे तो कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए.
इस दौरान पहले तो राहुल गांधी और उनके साथ में चल रहे नेताओं ने नारे लगाने वाले लोगों की ओर इशारा कर उन्हें भी यात्रा में शामिल होने के लिए कहा. लेकिन जब लोगों ने नारे लगाने बंद नहीं किए तो राहुल गांधी ने उन्हें अनोखे अंदाज में जवाब दिया.
दरअसल, राहुल गांधी ने मोदी-मोदी के नारे लगाने वाले लोगों की ओर फ्लाइंग किस किया. हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले मध्यप्रदेश के आगर मालवा में थी. यह यात्रा मध्यप्रदेश में 12 दिन तक रही थी. भारत जोड़ो यात्रा ने महाराष्ट्र की यात्रा के बाद बुरहानपुर जिले के बोदरली से मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को एंट्री की थी.
भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को राजस्थान पहुंच गई है. इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की एमपी इकाई के प्रमुख कमलनाथ और पार्टी के अन्य नेता भी शामिल रहे. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया. यहां राहुल ने अशोक गहलोत और कमलनाथ संग डांस भी किया.
भारत जोड़ो यात्रा की एक तस्वीर। pic.twitter.com/4vHFLjQiYA
— Aman Chopra (@AmanChopra_) December 5, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





