भारत

भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर भारत में अधिक प्रतिक्रिया मिल रही है: राहुल गांधी

jantaserishta.com
8 Jan 2023 4:57 PM IST
भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर भारत में अधिक प्रतिक्रिया मिल रही है: राहुल गांधी
x
कुरुक्षेत्र (आईएएनएस)| राहुल गांधी ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा (बीजेवाई) को उत्तर भारत में अधिक प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों द्वारा की गई सभी भविष्यवाणियां फेल हो रही हैं। रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, उत्तर भारत में यात्रा को दक्षिण की तुलना में अधिक प्रतिक्रिया मिली है और उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में भारी भीड़ इस बात का उदाहरण है कि लोग इस यात्रा से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि बढ़ती भीड़ इस बात की गवाह है कि कांग्रेस सभी उत्तरी राज्यों में सरकार बनाएगी, और उनका ध्यान केवल सरकार बनाने के बजाय इस बात पर है कि सरकार का एजेंडा क्या होगा। यह एजेंडा नहीं है, घोषणापत्र को लागू करना ही असली एजेंडा है।
राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा दिन-ब-दिन अधिक लोगों को अपनी तरफ खींच रही है क्योंकि वह सद्भाव में रहना चाहते हैं और करुणा में विश्वास करते हैं। हालांकि, उन्होंने पत्रकारों के राजनीतिक सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।
शुक्रवार को, उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि हरियाणा में युवाओं के लिए कोई नौकरी नहीं होने के साथ बेरोजगारी में हरियाणा चैंपियन बन गया है। पानीपत में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले एक सैनिक 15 साल तक देश की सेवा करता था और उचित प्रशिक्षण दिया जाता था और सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जाता था लेकिन अब 5 साल बाद वह बेरोजगार हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पानीपत कभी मीडियम मैन्युफैक्च र्स का हब हुआ करता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। नोटबंदी और जीएसटी, नीतियां नहीं थी, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों को नष्ट करने का हथियार था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story