
x
बुरहानपुर (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई। इस यात्रा के बोदरली गांव पहुंचने पर जोरदार व परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। राहुल गांधी की यात्रा का काफिला बुधवार की सुबह महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से रवाना हुआ था। बोरदली पहुंचने पर राहुल गांधी की आरती उतारी गई। यहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया गया। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने लोक नृत्य पेश कर अगवानी की। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने स्वागत करते हुए कहा कि यात्रा को सबसे ज्यादा जनसमर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा।
राहुल गांधी की यात्रा के साथ पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा तमाम नेता साथ चल रहे है।
ज्ञात हेा कि राज्य में राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, इंदौर, उज्जैन व आगर से होकर गुजरने वाली है। इस यात्रा के लिए अलग-अलग थीम बनाई गई है। एक-एक दिन को बलिदानी सम्मान यात्रा, अन्नदाता सम्मान यात्रा, श्रम शक्ति सम्मान यात्रा, दिव्यांग सम्मान यात्रा, वरिष्ठ जन सम्मान यात्रा, प्रबुद्ध जन सम्मान यात्रा, व्यापार जगत सम्मान यात्रा, नारी सम्मान यात्रा, जय जवान यात्रा, खिलाड़ी सम्मान यात्रा, कला सम्मान यात्रा, सर्वधर्म सर्व समाज सम्मान यात्रा और कोरोना श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में मनाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





