भारत

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, राहुल गांधी अस्पताल पहुंचे

jantaserishta.com
14 Jan 2023 9:27 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, राहुल गांधी अस्पताल पहुंचे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अचानक बीमार पड़ गए.
नई दिल्ली: पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया है. वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे जहां वे अचानक बीमार पड़ गए. आनन फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका निधन हो गया. वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई. संतोख सिंह की हालत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका और तुरंत अस्पताल पहुंचे थे.
राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी. यात्रा को सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता. उसके बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू होती और शाम छह बजे फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकती. आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था, लेकिन आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद आज यात्रा को रोक दिया गया है.
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है. जम्मू-कश्मीर में इस यात्रा का समापन होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story