भारत

भारत जोड़ो यात्रा बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठकर नहीं हो सकती: राहुल गांधी

jantaserishta.com
31 Dec 2022 3:05 PM IST
भारत जोड़ो यात्रा बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठकर नहीं हो सकती: राहुल गांधी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा कर रहा हूं। सरकार चाहती है कि मैं भारत जोड़ो यात्रा बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठकर करू। मुझसे कहा जाता है कि आपका प्रोटोकोल है, आप हमें तंग मत करो। अब बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठ कर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलो। अब यह तो मेरे लिए अस्वीकार्य है। आप लोग मुझे समझाइए भारत जोड़ो यात्रा में बुलेट प्रूफ गाड़ी में कैसे बैठ सकता हूं। जब बीजेपी के सीनियर नेता बुलेट प्रूफ गाड़ी से बाहर आ जाते हैं, तो फिर कोई चिट्ठी उन्हें नहीं जाती है। बीजेपी के नेताओं ने रोड शो किए हैं, खुली जीप में भी गए हैं। यह उनके ही प्रोटोकॉल के खिलाफ है और यह सरकार के लोग मुझे लिखती है कि मुझे बुलेट प्रूफ गाड़ी से बाहर नहीं आना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि तो उनके लिए प्रोटोकॉल अलग और मेरे लिए प्रोटोकॉल अलग होगा। सारे सीआरपीएफ के सीनियर लोग जानते हैं कि मेरी सुरक्षा के लिए क्या करना है। अब भारत जोड़ो यात्रा में मैं पैदल चल रहा हूं, तो मैं बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठकर यात्रा कैसे कर सकता हूं। बीजेपी वाले लोग शायद केस बना रहे हैं कि राहुल गांधी प्रोटोकॉल तोड़ता रहता है। आपको केस बनाना है आप केस बनाइए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story