भारत

भारत जोड़ो न्याय यात्रा दोपहर 3 बजे होगी शुरू

Nilmani Pal
18 Feb 2024 1:30 AM GMT
भारत जोड़ो न्याय यात्रा दोपहर 3 बजे होगी शुरू
x

यूपी। कांग्रेस नेता राहुल का गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों यूपी से होकर गुजर रही है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज में फिर से शुरू होगी.

राहुल गांधी के अपने संसदीय क्षेत्र का दौरे के पीछे की वजह बताई जा रही है कि शुक्रवार को सुबह एक जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की शनिवार को कोझिकोड़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी. व्यक्ति के बारे में जानकारी देते हुए एक वन अधिकारी ने बताया कि पीड़ित वन विभाग का इको-टूरिज्म गाइड था. वह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुरुवा द्वीप पर तैनात था.

बता दें कि कांग्रेस की यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में एंट्री कर गई हैं. इसके बाद ये यात्रा रायबरेली होती हुई राजस्थान में प्रवेश करेगी. 14 जनवरी 2024 को पूर्व से पश्चिम मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की ये यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मुंबई में खत्म होगी. इसका लक्ष्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए 'न्याय' के संदेश को उजागर करना है.


Next Story