भारत

भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को WHO से मिली मंजूरी

jantaserishta.com
3 Nov 2021 5:35 PM IST
भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को WHO से मिली मंजूरी
x

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के बाद WHO ने कोवैक्सीन को मान्यता दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, आपात स्थिति में कोवैक्सीन के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तकनीकी परामर्शदाता समूह (Technical Advisory Group) ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन को आपात उपयोग की सूची में रखने की सिफारिश की है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है.

कोवैक्सीन को मंजूरी देने को लेकर पिछले दिनों डब्ल्यूएचओ ने कहा था, 'आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) में शामिल करने के बारे में संगठन का तकनीकी सलाहकार समूह, एक स्वतंत्र सलाहकार समूह है जोकि डब्ल्यूएचओ को इसकी सिफारिश करता है कि किसी कोविड-19 रोधी टीके को ईयूएल प्रक्रिया के तहत आपातकालीन इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है या नहीं.''


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story