भारत बायोटेक ने जारी किए कोवैक्सीन के थर्ड फेज ट्रायल के रिजल्ट, डेल्टा वेरिएंट पर भी प्रभावी होने का दावा

नई दिल्ली. भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल (Phase-3 Clinical Trial) का अंतिम विश्लेषण डेटा जारी कर दिया है. इसमें पता चला है कि वैक्सीन कोविड-19 (Covid-19) के डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के खिलाफ 65 फीसदी से ज्यादा सुरक्षा देती है. कंपनी ने दावा किया है कि कोरोना की अन्य वैक्सीन की तुलना में इस कोवैक्सीन में हानिकारक प्रभावों को कम देखा गया है. भारत बायोटेक ने इसे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के साथ मिलकर तैयार किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





