भारत

27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान

Nilmani Pal
10 Sept 2021 6:55 PM IST
27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान
x

demo pic 

नई-दिल्ली। किसानों का भारत बंद 27 सितंबर को होगा। कृषि कानूनों के खिलाफ SKM ने इस बात का ऐलान किया है। गौरतलब है कि केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। करीब नौ महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर जुटे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं किसानों ने भी ठान लिया है कि वह अपनी मांग मनवाकर रहेंगे। इसके लिए किसानों ने 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। लेकिन रविवार को इस आंदोलन की तारीख बदलकर 27 सितंबर कर दी है। किसान मोर्चा ने कहा कि 27 सितंबर को उनके भारत बंद के दौरान देश में सबकुछ बंद रहेगा। इसके साथ ही यूपी संयुक्त किसान मोर्चे के गठन का भी ऐलान किया गया है।

Next Story