Top News

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

jantaserishta.com
12 Dec 2023 4:19 PM IST
भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
x

जयपुर: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस आज खत्म हो गया. भाजपा नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे. भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी है. सांगानेर सीट से विधायक बने हैं भजनलाल शर्मा.

#WATCH भाजपा नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। #RajasthanCM pic.twitter.com/i6MrszWILy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2023

भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था. आज दोपहर तीनों नेता जयपुर पहुंचे, विधायकों संग बैठक की. आज दोपहर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे से वन टू वन मीटिंग की थी. उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राजनाथ सिंह से फोन पर बात की थी.

बताते चलें कि राजस्थान का रण जीतने के बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि सीएम किसे चुना जाए. लेकिन सीएम पद की यह रेस अब थम गई है. इस रेस में कई नाम चल रहे थे. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वसुंधरा राजे का चल रहा था. वो पहले भी राजस्थान की कमान संभाल चुकी हैं. इसके अलावा राजस्थान में हिंदुत्व के पोस्टर बॉय बन गए बाबा बालकनाथ के नाम पर भी चर्चा थी. वहीं गजेंद्र शेखावत, सीपी जोशी, दीया कुमारी और राजवर्धन राठौड़ जैसे नाम भी रेस में थे.

#WATCH | Rajasthan BJP Legislature Party meeting gets underway in Jaipur pic.twitter.com/sKWQTWdAG6

— ANI (@ANI) December 12, 2023

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story