भारत
भगवंत मान होंगे पंजाब में AAP के सीएम फेस, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान
jantaserishta.com
18 Jan 2022 12:27 PM IST

x
नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है. अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया.
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 17 जनवरी शाम 5 बजे तक लोगों से मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में राय मांगी थी. आप का दावा है कि पंजाब में AAP का CM उम्मीदवार बनाने के लिए 21 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय भेजी है. दावे के मुताबिक 17 जनवरी तक 21.59 लाख लोगों ने व्हाट्सएप, कॉल और मैसेज पर सीएम उम्मीदवार के चेहरे पर सुझाव दिए हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर बनाया गया 6 मिनट का एक वीडियो भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया जाएगा. पंजाब के मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के परिवार को भी बुलाया जाएगा. 12.15 बजे मुख्यमंत्री उम्मीदवार मीडिया से बात करेंगे.
पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 117 में से अब तक 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. पहले चुनाव 14 फरवरी को होना था, लेकिन रविदास जयंती की वजह से इसे आगे शिफ्ट किया गया है.
Tagsभगवंत मान होंगे पंजाब में AAP के सीएम फेसBhagwant Mann will be AAP's CM face in PunjabBhagwant Mann
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





