भारत

16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

jantaserishta.com
11 March 2022 4:22 PM IST
16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान
x

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली। पार्टी के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुला दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक आज ही होगी। इसके बाद भगवंत मान राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जाएंगे।

वहीं, भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।
भगवंत
मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृतक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ लेंगे।
मान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण से पहले भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story