भारत

भगवंत मान सरकार का पहला बजट पेश

jantaserishta.com
27 Jun 2022 11:52 AM IST
भगवंत मान सरकार का पहला बजट पेश
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पहली बार विधानसभा में बजट पेश कर रही है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बजट भाषण पढ़ रहे हैं. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ऐलान किया है कि राज्य में 1 जुलाई से मुफ्त बिजली का वादा पूरा किया जाएगा.

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि सरकार पहली गारंटी पूरी करने जा रही है. पंजाब के हर घर को 1 जुलाई से हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी. मान सरकार योजना के लिए वित्तीय व्यवस्था के लिए पूरी तरह तैयार है.
माना जा रहा है कि बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा फोकस रहेगा. राहत की बात ये है कि भगवंत मान सरकार इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी. कुछ राहतें मिलने की जरूर उम्मीद की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story