भारत

बयान देकर अकेले पड़ गए भगत सिंह कोश्यारी, अब एकनाथ शिंदे ने कही यह बात

jantaserishta.com
30 July 2022 4:20 PM IST
बयान देकर अकेले पड़ गए भगत सिंह कोश्यारी, अब एकनाथ शिंदे ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विवादित बयान से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी सरकार ने किनारा कर लिया है. विपक्ष ने राज्यपाल के बयान को 'मराठी अस्मिता' पर चोट करार दिया था. वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि ये राज्यपाल के निजी विचार हैं, और हम (सरकार) उनका समर्थन नहीं करती है.

एकनाथ शिंदे ने कहा- राज्यपाल के विचार निजी हैं. हम उसका समर्थन नहीं करते हैं. राज्यपाल का पद एक संवैधानिक पद है. उन्हें संविधान के दायरे में रहकर बोलना चाहिए. हम मुंबई के लिए मुंबईकर और मराठी लोगों के योगदान को कभी नहीं भूल सकते.
इससे पहले शिंदे गुट के विधायक दीपक केसरकर ने एक प्रेस वार्ता में कहा-राज्यपाल का जो भाषण होता है, ये उनके सचिव या उनकी जो टीम होती है,वो तैयार करती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story