भारत

अनियंत्रित पिकअप वैन गड्ढे में गिरी, पांच युवकों की मौत

jantaserishta.com
4 Aug 2025 9:31 AM IST
अनियंत्रित पिकअप वैन गड्ढे में गिरी, पांच युवकों की मौत
x
हादसे के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया.
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में रविवार देर रात कांवड़ियों को लेकर जा रही डीजे वैन गड्ढे में जा गिरी। वैन में कुल 9 कांवड़िए सवार थे। हादसे के बाद सभी को शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान संतोष कुमार (18), मनोज कुमार (24), विक्रम कुमार (23), अंकुश कुमार (18) और रवीश कुमार उर्फ मुन्ना (18) के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, अब अस्पताल में भर्ती तीन युवकों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार देर रात 12 बजे के करीब हुआ, जब डीजे वैन सभी कांवड़ियों को सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौर नाथ लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में गाड़ी बिजली के तार से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर गड्ढे में भी जा गिरी। जिस गड्ढे में यह गाड़ी गिरी, उसमें पानी भी भरा हुआ था।
हालांकि, इस दौरान पांच लोग गाड़ी से कूद गए, जिनमें से तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बारे में फौरन पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी गई, जिसके बाद सभी घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बारे में मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई। हादसे के बारे में जानकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि अब तक देशभर के कई राज्यों में कांवड़ियों संग हुए हादसे के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इससे पहले 29 जुलाई को झारखंड के देवघर में कांवड़ियों से भरी बस और सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच टक्कर होने से 9 कांवड़ियों की मौत हो गई थी, जबकि 21 घायल हो गए थे। बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे, जो श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के उद्देश्य से देवघर आ रहे थे। इसी दौरान जमुनिया के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से उनकी बस की सीधी टक्कर हो गई थी। कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें भी आई थीं, जबकि कुछ लोग बच भी गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story