भारत

भाभी और चचरे देवर का अफेयर: गंगा किनारे दफन मिली पति की लाश, पढ़े क्राइम की पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
1 April 2021 4:07 PM IST
भाभी और चचरे देवर का अफेयर: गंगा किनारे दफन मिली पति की लाश, पढ़े क्राइम की पूरी स्टोरी
x
पुलिस ने फोन की कॉल डिटेल की जांच की और...

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर रास्ते से हटा दिया. महिला ने अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आठ दिन पहले विष्णु नाम का शख्स अचानक लापता हो गया था. पत्नी और प्रेमी की निशानदेही पर गंगा किनारे रेत में दबी विष्णु की लाश को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

पुलिस के अनुसार ग्राम नवलपुर निवासी विष्णु 23 मार्च को अचानक घर से लापता हो गया था. परिजनों द्वारा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. साथ ही परिवार की तरफ से इस बात की भी शांका जाहिर की गई थी कि विष्णु के गायब होने में उसकी पत्नी रचना और उसके चचरे देवर किरण पाल का हाथ हो सकता है.
इसी आशंका के चलते पुलिस ने फोन की कॉल डिटेल की जांच की और दोनों से सख्ती के साथ पूछताछ की तो दोनों ने अपने अपराध को कबूल कर लिया और बताया की रचना के उसके चचेरे देवर से संबंध थे जिसमें विष्णु बाधा बन रहा था.
23 मार्च को रचना ने एक साजिश के तहत अपने पति को गंगा किनारे बैराज पर बुलाया और वहीं अपने प्रेमी किरण पाल और उसके एक साथी अजय ने मिलकर विष्णु की गला घोंटकर हत्या कर दी और गंगा किनारे लाश को रेत के नीचे दफना दिया.
अपराध कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गंगा किनारे रेत में दबाई गई विष्णु की लाश को भी बरामद करा लिया है. पुलिस ने विष्णु की पत्नी रचना और प्रेमी करण पाल और इस घटना में उनका साथ देने वाले साथी अजय को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story