भारत

बेंगलुरु में बच्ची से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 Feb 2023 8:12 AM IST
बेंगलुरु में बच्ची से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 26 वर्षीय आरोपी और बच्ची की मां एक साल से रिश्ते में थे और वह अपने पति को छोड़ने के बाद उसके साथ रह रही थी।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने नशे में वारदात को अंजाम दिया।
बच्ची सोमवार रात मृत पायी गयी जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बाद में पुष्टि हुई कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
महिला एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती है। उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और पीट-पीट कर मार डाला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story