भारत

हैवानियत की सारी हदें पार, रेप पीड़िता के परिवार ने कही ये बात

jantaserishta.com
22 Nov 2022 4:04 PM IST
हैवानियत की सारी हदें पार, रेप पीड़िता के परिवार ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक ने धोखा देकर उसके साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वो गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपी युवक ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर युवती का बहिष्कार करवाया. इसकी वजह से गांव में तनाव फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शांति भंग करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ गांव के सोनू यादव ने कई बार संबंध बनाए. इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई. पीड़िता के पिता का कहना है कि जब उनकी बेटी मां बनी, तो गांव वालों ने काफी बवाल किया.
जब उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने भी दबंगों का साथ दिया. पीड़ित परिवार का कहना है कि वो छोटी जाति के हैं, गांव में उनकी जाति का एक ही घर है. वहीं, यादव जाति के कई घर हैं. इसकी वजह से उन पर दबंगाई दिखाई जा रही है और पुलिस भी पूरी तरह से दबंगों का साथ दे रही है.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज नहीं किया. बल्कि सिर्फ शांति भंग करने की कार्रवाई की. वहीं, इस मामले पर एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने संबंधित थाने से पूरी रिपोर्ट मांगी है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story