भारत
सावधान! आपकी बाइक में भी हो सकता है 'काल' , जानें क्या हुआ?
jantaserishta.com
12 March 2026 12:01 PM IST

x
वीडियो भी सामने आया.
कोटा: राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सड़क पर फर्राटा भर रही एक बाइक पर अचानक सांप निकल आया.बाइक पर दो युवक सवार थे.जब तक वे कुछ समझ पाते, सांप ने पीछे बैठे युवक की उंगली और फिर कूल्हे के पास डस लिया. सांप को देखते ही दोनों युवक चलती बाइक छोड़कर दूर भाग खड़े हुए.
सर्पदंश से घायल युवक को तुरंत कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक हुए इस हमले से दोनों युवक बुरी तरह घबरा गए थे।
घटना की सूचना मिलने पर जाने-माने स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि करीब पौने दो फुट लंबा सांप बाइक की सीट के नीचे बड़ी चालाकी से छिपा हुआ था और अपना मुंह बाहर की ओर निकाले हुए था. गोविंद शर्मा ने सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू किया और बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया.
गोविंद शर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही सांप ठंडी और सुरक्षित जगह की तलाश में बिलों से बाहर निकलने लगते हैं. संभवतः बाइक कहीं खड़ी थी, तभी इंजन के रास्ते सांप सीट के नीचे घुस गया होगा. जब बाइक चलने लगी और उस पर दबाव पड़ा, तो सांप ने खुद को असुरक्षित महसूस कर युवक पर हमला कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





