भारत

हो जाएं सावधान! नकली मेयोनीज और सॉस की फैक्ट्री पर रेड

jantaserishta.com
10 Dec 2025 5:00 PM IST
हो जाएं सावधान! नकली मेयोनीज और सॉस की फैक्ट्री पर रेड
x
मचा हड़कंप.
बागपत: यूपी के बागपत शहर के बीचों-बीच चल रही नकली खाने के एक बड़े रैकेट का खाद्य विभाग ने भंडाफोड़ किया है. यहां एक गोदाम से सैकड़ों किलो घटिया और सेहत के लिए खतरनाक मेयोनीज और सॉस फास्ट-फूड की दुकानों में भेजी जा रही थी. विभाग ने मौके पर ही 300 किलो से अधिक नकली मेयोनीज नष्ट कर दी.
आपको बता दें कि बागपत के खाद्य विभाग ने नकली मेयोनीज-सॉस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. जिले के बड़ौत शहर में यह कार्रवाई हुई. शहर के बीचों-बीच चल रहे एक गोदाम पर अचानक धावा बोला गया, क्योंकि फास्ट-फूड की दुकानों में सप्लाई होने वाले घटिया माल की शिकायत मिल रही थी. टीम ने अंशुल जैन के गोदाम में भारी मात्रा में नकली मटीरियल बरामद किया. मौके पर ही 300 किलो मेयोनीज नष्ट की गई.
खाद्य सुरक्षा विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर में फास्ट-फूड की दुकानों तक नकली मेयोनीज और सॉस की सप्लाई हो रही है. जैसे ही विभाग की टीम ने बड़ौत स्थित अंशुल जैन के गोदाम में छापा मारा, वहां बड़े-बड़े कैनों में भरा सैकड़ों किलो नकली मटीरियल सामने आया. असिस्टेंट कमिश्नर (फूड) डीपी सिंह ने बताया कि गोदाम में मेयोनीज और सॉस का बड़ी संख्या में भंडारण था.
छापेमारी के दौरान विभाग ने 300 किलो से अधिक नकली मेयोनीज को तुरंत नष्ट करा दिया. यह घटिया माल सीधे फास्ट-फूड की दुकानों, ठेलों और छोटे रेस्टोरेंट्स में महंगे ब्रांड बताकर खपाया जाना था, जिससे बच्चों समेत आम लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था. बाकी बची सॉस और अन्य मटीरियल के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए तुरंत लैब भेज दिया गया है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story