भारत

सावधान! क्या आपका पसंदीदा 'क्रीम रोल' भी ऐसे ही बन रहा है? वायरल वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

jantaserishta.com
27 Feb 2026 5:39 PM IST
सावधान! क्या आपका पसंदीदा क्रीम रोल भी ऐसे ही बन रहा है? वायरल वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई नया वीडियो सुर्खियों में आ जाता है. कभी किसी का डांस लोगों को हंसा देता है, कभी कोई अनोखा फूड क्लिप चर्चा में आ जाता है. खाने से जुड़े वीडियो तो अक्सर ध्यान खींचते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि किसी फूड प्रोसेसिंग को देखकर घिन भी आ जाती है.
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों की पसंदीदा मिठाई क्रीम रोल को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अक्सर लोग क्रीम रोल का नाम सुनकर बचपन की यादों में खो जाते हैं, लेकिन बचपन की मीठी यादों से समेटा हुआ क्रीम रोल की प्रोसेसिंग आपकी वही यादें बिगाड़ देगी.
क्लिप में दिखाई देता है कि क्रीम रोल तैयार करने के दौरान स्वच्छता मानो पूरी तरह गायब है. जिस बाल्टी में क्रीम रखी गई है, वह गंदी नजर आती है. क्रीम बनाते समय कुछ हिस्सा नीचे गिरता है और बिना झिझक वापस उसी में डाल दिया जाता है. हाथ में कोई मास्क नहीं लगा होता है, और नंगे व गंदे हाथों से क्रीम डालते हुए देखा जा सकता है. यह पूरा दृश्य देखकर कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए.
यह वीडियो प्लेटफॉर्म X पर @ChapraZila नाम के अकाउंट ने शेयर किया है. पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा कि अब उन्हें समझ आया कि क्रीम रोल इतने 'गंदे तरीके' से बनते हैं, इसलिए वह इसे दोबारा नहीं खाएंगे. यह बयान सामने आते ही वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और हजारों लोग अपनी राय देने लगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story