भारत

सावधान! पेट्रोल पंप पर कहीं आपके साथ तो नहीं हो रहा ऐसा खेल? सेल्समैन की एक गलती और शुरू हो गई 'क्लास'

jantaserishta.com
2 May 2026 6:39 PM IST
सावधान! पेट्रोल पंप पर कहीं आपके साथ तो नहीं हो रहा ऐसा खेल? सेल्समैन की एक गलती और शुरू हो गई क्लास
x
जानें पूरा मामला.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे में भरतपुर मार्ग स्थित एक कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक सेल्समैन को कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए माफी मांगते देखा जा सकता है.
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुशवाह नाम का एक युवक अपनी बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचा था. आरोप है कि सेल्समैन ने उसे चकमा देते हुए 200 रुपये की बजाय 150 रुपये का पेट्रोल डालकर मशीन बंद कर दी.
उसी समय ग्राहक की नजर मशीन पर पड़ी और उसे ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद युवक और सेल्समैन के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसने मौके पर विवाद का रूप ले लिया. विवाद बढ़ने पर युवक ने सेल्समैन को अपनी गलती स्वीकार करने के लिए मजबूर किया. वायरल वीडियो में सेल्समैन को कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए और माफी मांगते देखा जा सकता है.
ग्राहक ने केवल माफी पर मामला खत्म नहीं किया, बल्कि गलती का हर्जाना भी वसूल किया. उसने सेल्समैन से अपनी बाइक में 200 रुपये का अतिरिक्त पेट्रोल डलवाया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अतिरिक्त पेट्रोल डलवाने के बाद युवक ने सेल्समैन को भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत दी. इसके बाद वह मौके से चला गया. घटना के वायरल वीडियो ने पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के साथ होने वाली गड़बड़ियों को लेकर चर्चा तेज कर दी है.
फिलहाल, इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं और लोग इस मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story