भारत

सावधान! ट्रेन में दोस्ती पड़ी महंगी...नशे वाली क्रीम बिस्किट का इस्तेमाल

jantaserishta.com
6 March 2026 8:36 AM IST
सावधान! ट्रेन में दोस्ती पड़ी महंगी...नशे वाली क्रीम बिस्किट का इस्तेमाल
x
पढ़ें पूरी खबर.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस में इस घटना को अंजाम दिया करता था. आरोपी की पहचान रामकुमार वर्मा निवासी अडार पाकर, थाना देहात कोतवाली, जिला बलरामपुर के रूप में हुई है.
उसके तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गए. 3 मार्च को पीलीभीत निवासी विपिन अपने साथियों अरुण और प्रमोद के साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे. इसी दौरान जालंधर से चार युवक ट्रेन में सवार हुए और बातचीत के बहाने नजदीक आकर बैठ गए. आरोपियों ने यात्रियों को क्रीम वाले बिस्किट ऑफर किए. अरुण और प्रमोद ने बिस्किट खा लिया, जबकि अन्य साथियों ने मना कर दिया. कुछ देर बाद ही दोनों की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए.
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी क्रीम बिस्किट को सावधानी से खोलकर उसकी क्रीम पर नशीला पदार्थ लगा देते थे और फिर बिस्किट को पहले जैसा बंद कर देते थे, ताकि किसी को शक न हो. यात्रियों से दोस्ती कर विश्वास जीतने के बाद उन्हें वही बिस्किट खाने के लिए देते थे. बेहोश होते ही उनका मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए जाते थे. यह गिरोह मुख्य रूप से लुधियाना से अंबाला के बीच ट्रेनों में वारदात करता था.
घटना के समय ट्रेन चंडीगढ़-अंबाला के बीच थी. सूचना मिलने पर जीआरपी ने सहारनपुर पहुंचते ही बेहोश यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया. उसके पास से चोरी का मोबाइल, पर्स और आधार कार्ड बरामद हुआ है. पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुटी है और यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की कोई भी वस्तु स्वीकार न करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story