भारत

सावधान: कोरोना काल में ब्लैक मार्केटिंग और जालसाज़ी चरम पर, ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर ठगी, मरीज के साथ ऐसी धोखाधड़ी का पहला केस

jantaserishta.com
29 April 2021 6:07 PM IST
सावधान: कोरोना काल में ब्लैक मार्केटिंग और जालसाज़ी चरम पर, ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर ठगी, मरीज के साथ ऐसी धोखाधड़ी का पहला केस
x

कोरोना के इस दौर में जहां लोग एक तरफ परेशान हैं, वहां जालसाज ब्लैक मार्केटिंग और जालसाज़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो कोरोना के इस मुश्किल दौर में ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर फायर एक्सटिंग्विशर बेच कर ठगी कर रहे थे.

पहले दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है. लेकिन पुलिस के गिरफ्त में आए ये दोनों आरोपी इंसान और इंसानियत के नाम पर धब्बा हैं.
दरअसल, उत्तम नगर पुलिस को बिंदापुर की रहने वाली गीता अरोड़ा ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें अपने मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी. काफी कोशिशों के बाद उनको किसी भी अस्पताल में दाखिला नहीं मिला. तब ऑक्सीजन सिलेंडर की तलाश करते वक्त उनकी मुलाकात आशुतोष नामक एक शख्स से हुई. आशुतोष के साथ उसका एक साथी आयुष भी था.
इन दोनों जालसाजों ने गीता अरोड़ा को ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर फायर एक्सटिंग्विशर बेच दिए. गीता अरोड़ा को जब इस बात की जानकारी हुई कि उनके साथ धोखा हो गया है. तो उन्होंने इन दोनों ठगों को कई फोन लगाएं. लेकिन उनका फोन बंद हो चुका था. जिसके बाद पुलिस से इस बात की शिकायत की.
इसके बाद द्वारका जिले की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने आशुतोष और आयुष के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन पता की. और उनकी गिरफ्तारी के लिए कोशिशें तेज कर दी. इसी के चलते पुलिस ने विकासपुरी के रहने वाले आशुतोष और आयुष दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से 4 फायर एक्सटिंग्विशर बरामद किए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story