भारत

सावधान! हो जाएं सतर्क, साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया

jantaserishta.com
17 Nov 2025 5:10 PM IST
सावधान! हो जाएं सतर्क, साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: कर्नाटक के शहर बेंगलुरु से साइबर ठगी का एक अनोखा केस सामने आया है. पुलिस ने ठगी और लूटने वाले जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वे असल में कपल हैं. वे लोगों को शिकार बनाने के लिए डेटिंग ऐप से हनी ट्रैप में फंसाते थे और फिर लूटते थे. पहली ही लूट के बाद उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, कपल्स ने अलग-अलग ऐप्स से भारी लोन ले लिया था. इसके बाद जब वे उस लोन को चुका नहीं पा रहे थे तो उन्होंने लोगों को लूटने का प्लान बनाया. दोनों लोगों की पहचान कविप्रिया और हर्षवर्धन के रूप में हुई है.
दोनों ने ऐसे की शुरुआत
कविप्रिया ने Happn dating App का यूज किया और अपनी एक इमेज पोस्ट कर दी. इस जाल में एक नौजवान फंस गया.
विक्टिम ने कविप्रिया को मिलने के लिए बुलाया. 1 नवंबर को दोनों की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई.
ड्रिंक्स पीने के बाद दोनों ने करीबी एक लॉज में जाने का प्लान बनाया.
इसके बाद आधी रात में कविप्रिया ने खाना ऑर्डर किया, उसके बाद शख्स को पानी पीने के लिए दिया.
पानी पीने के बाद शख्स ने होश गंवा दिया. इसका फायदा उठाकर कविप्रिया ने उसको लूट किया. उसका कैश और गोल्ड ज्वैलरी छीन ली.
इसके बाद विक्टिम ने कंप्लेंट दर्ज कराई. पुलिस ने पूरे मामले को ट्रैक किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
डेटिंग ऐप पर बहुत से फेक प्रोफाइल मिल जाएंगे, जिनका इरादा लोगों को नुकसान पहुंचाना या फिर लूटना होता है. लुटेरों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप हमेशा प्रोफाइल को क्रॉस चेक करें. प्रोफाइल इमेज को रिवर्स इमेज के जरिए चेक कर सकते हैं कि वह किसकी है. वीडियो कॉल्स पर बात ना करने वालों से दूर रहना चाहिए.
मिलने से पहले एक बार वीडियो कॉल आदि पर बात कर लेनी चाहिए. कई बार फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों को मिलने के लिए बुलाते हैं और फिर लूट लेते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story