भारत
सावधान! WhatsApp पर आई एक फाइल और बैंक खाता साफ...गंवाए ₹25 लाख
jantaserishta.com
26 March 2026 10:36 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 78 साल की एक बुजुर्ग महिला को बिजली बिल में नाम बदलवाने के बहाने ठगों ने अपना शिकार बना लिया. इस ठगी में महिला के बैंक खातों से 25 लाख रुपये से ज्यादा की रकम उड़ा ली गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अंधेरी के फोर बंगला इलाके में रहती हैं. उन्होंने 10 मार्च को अपने बिजली कनेक्शन में नाम बदलवाने के लिए आवेदन किया था. इसके अगले दिन वह अपने रिश्तेदारों से मिलने केरल चली गई थीं. इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सऐप कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बिजली कंपनी का कर्मचारी बताया.
ठग ने महिला से कहा कि नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 13 रुपये का भुगतान करना होगा. महिला ने खुद बाहर होने की बात कहकर अपनी घरेलू सहायिका से बात करने को कहा. इसके बाद ठग ने दोनों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़ लिया और ई-केवाईसी के नाम पर एक APK फाइल व्हाट्सऐप पर भेज दी.
जैसे ही महिला ने वह फाइल डाउनलोड की, ठग ने उनके मोबाइल फोन का एक्सेस हासिल कर लिया. इसके बाद उसने महिला से वैरिफिकेशन के नाम पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी और पासवर्ड पूछ लिया. कुछ ही देर में महिला के बैंक खातों से 25 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली गई.
जब महिला को पैसे कटने के मैसेज मिले, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ. उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. 21 मार्च को मुंबई लौटने के बाद उन्होंने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड करने से पहले सतर्क रहें और किसी के साथ बैंक या कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





