भारत

बैतूल का चोपना थाना देश में टॉप 10 में

jantaserishta.com
22 Jan 2023 3:34 PM IST
बैतूल का चोपना थाना देश में टॉप 10 में
x
बैतूल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का चोपना थाना देश के टॉप टेन थानों में है और राज्य में पहले स्थान पर है। इस थाने के खाते में यह उपलब्धि रिकार्ड के रखरखाव, पेंडिंग, बाल अपराध, बेमियादी वारंट की तामील, जब्त माल, हवालात सहित अन्य के रखरखाव के मामले में आई है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स नई दिल्ली की टीम ने पिछले दिनों पूरे देश के सभी थानों का उनकी कार्यशैली को लेकर निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में थानों की रैंकिंग तय की जानी थी। जिसमें मध्य प्रदेश में बैतूल का चोपना थाना पूरे प्रदेश में अव्वल आया है।
टीम ने मध्य प्रदेश के तीन स्थानों के थानों का चयन किया था। जिसमें बैतूल का चोपना और रानीपुर, होशंगाबाद जिले का रामपुर थाना शामिल था। लेकिन रैंकिंग के परिणामों के बाद चोपना थाने को पहला पुरस्कार मिला है।
चोपना थाना आंतरिक और बाह्य कार्यशैली में अव्वल आया है। यहां शिकायतों का निराकरण, जब्त माल और अपराधों का निराकरण, माइनर एक्ट की कार्यवाही जीरो कर दी गई है। यही वजह इसके पहले स्थान मिलने को लेकर बनी है।
यहां आई टीम ने थाने का आंतरिक और बाह्य निरीक्षण किया था। उसने थाने की कार्यप्रणाली का भी बारीकी से अध्ययन करने के बाद इसे मध्यप्रदेश में सर्वोत्कृष्ट थाना माना है। इसे मध्य प्रदेश में पहली रैंकिंग मिली है।
चोपना थाने में थाना प्रभारी रहे ए.आर. खान ने बताया कि थाने में माइनर एक्ट की सभी कार्रवाईयां पूरी की गई है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अलावा आबकारी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस के सभी अपराधों की कार्रवाइयां पूरी की गई हैं। यहां अपराध और मर्ग जांच शून्य कर दिए गए हैं।
एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि चोपना थाना आल इंडिया रैंकिंग में देश में छठे स्थान पर आया है। जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर थाने को सर्वोत्कृष्ट रैंकिंग के लिए तैयार किया गया है। 2021 और 2022 के अपराध, शिकायतों के निराकरण के मामले में थाना अव्वल आया है। यहां अपराधों के निराकरण में कोई पेंडेंसी नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story