भारत

आईपीएल में सट्टा: दो सटोरियों को पुलिस ने दबोचा, मोबाइल के साथ 11 हजार नगदी जब्त

jantaserishta.com
11 Oct 2021 6:16 AM IST
आईपीएल में सट्टा: दो सटोरियों को पुलिस ने दबोचा, मोबाइल के साथ 11 हजार नगदी जब्त
x
पढ़े पूरी खबर

कानपुर में नजीराबाद पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाते दो सटोरियों को दबोच लिया। पुलिस ने मामले में चार सटोरियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नजीराबाद थाने के एसआई जग प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंदेल वाली गली से लाजपत नगर निवासी अमरजीत सिंह उर्फ कैप्टन व श्याम नगर सतबरी रोड निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के पास से उनके मोबाइल फोन और 11 हजार 60 रुपये बरामद हुए। एसआई ने बताया कि दोनों चैटिंग करके सट्टा लगा रहे थे। कैप्टन के मोबाइल से जो वाट्सएप चैट मिली हैं वो श्याम नगर निवासी आकाश गुप्ता की है।
वहीं चकेरी के न्यू आजाद नगर निवासी आकाश गुप्ता के मोबाइल फोन में कलक्टरगंज निवासी विष्णु गुप्ता की रिकार्डिंग मिली है जिसमें सट्टे को लेकर लेनदेन की बात सामने आई है। आकाश ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह कलक्टरगंज निवासी विष्णु गुप्ता के माध्यम से ही सट्टा लगवाता है।
नजीराबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि एसआई जग प्रताप सिंह की तहरीर पर अमरजीत सिंह उर्फ कैप्टन व आकाश, विष्णु समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दो को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story