भारत
IPL के फाइनल मैच में लगाया करोड़ों का दांव, मौके पर पहुंची पुलिस, फिर...
Shantanu Roy
27 May 2024 12:28 AM IST

x
देखें VIDEO...
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आईपीएल के फाइनल मैच में सट्टा लगाते हुए 6 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। लैपटॉप में सट्टे का एक करोड़ रुपए से अधिक का हिसाब मिला है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। भोपाल के तीन थानों की पुलिस ने शाहपुरा थाना क्षेत्र से क्रिकेट सट्टा पकड़ा है। बताया जा रहा है कि शाहपुरा के पॉश कॉलोनी में सट्टा चलाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने स्वर्ण जयंती पार्क के पास स्थित पॉश कॉलोनी स्थित मकान में दबिश दी। इस दौरान एक कमरे में सट्टा खेलते 6 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। हबीबगंज एसीपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





