भारत

दोस्ती में दगा...अपमान का बदला लेने के लिए दोस्त को बनाया शिकार

jantaserishta.com
13 Jan 2026 8:52 AM IST
दोस्ती में दगा...अपमान का बदला लेने के लिए दोस्त को बनाया शिकार
x
पढ़ें पूरी खबर.
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में बेइज्जती का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने ही दोस्त की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। फूलपुर क्षेत्र में तीन दिन पहले नहर किनारे मिले दीपक यादव के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्यारोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया गया है।
फूलपुर थानाक्षेत्र के ग्राम परासिनपुर स्थित नहर के पास दस जनवरी को 27 वर्षीय दीपक यादव उर्फ गुड्डू का शव पाया गया था। मृतक के पिता छोटेलाल यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक की गांव के रहने वाले सौरभ यादव से दोस्ती थी। कुछ दिन पहले फूलपुर कस्बे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान दीपक ने सौरभ के साथ मारपीट की थी और सबके सामने गाली-गलौज कर उसे अपमानित किया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए सौरभ ने दीपक की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी सौरभ ने कबूल किया कि 9 जनवरी को उसने दीपक को शराब पीने के बहाने बुलाया। शराब के नशे में धुत होने के बाद सौरभ ने पास पड़ी ईंट उठाकर दीपक के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ फरार हो गया था। फूलपुर थाना, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सोमवार को ग्राम बौड़ई स्थित बाबा नहर के पास से सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story