भारत

बेटे की हत्या के लिए 75 लाख रुपये की सुपारी, पिता सहित 6 गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 April 2024 7:11 PM IST
बेटे की हत्या के लिए 75 लाख रुपये की सुपारी, पिता सहित 6 गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
पुणे: जायदाद और संपत्ति के लिए लोग अपने ही खून के प्यासे हो गए हैं. महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसे पिता को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही बेटे की हत्या के लिए 75 लाख रुपये की सुपारी दी थी. पुणे पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है.
पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद के चलते पिता ने ही अपने बेटे को मारने के लिए सुपारी दी थी. एक सप्ताह पहले जंगली महाराज स्ट्रीट पर गोली चलाने का प्रयास किया गया था. पुलिस ने इस मामले में रियल एस्टेट डेवलपर पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
इस मामले में पिता दिनेशचंद्र अरगड़े, प्रशांत घाडगे, अशोक थोम्ब्रे, प्रवीण कुडले, योगेश जाधव, चेतन पोकले को गिरफ्तार किया गया है. सीपी अमितेश कुमार ने ‘आजतक’ को बताया कि दिनेशचंद्र अपने बेटे के मनमाने व्यवहार से परेशान थे, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा पारिवारिक और संपत्ति विवादों की वजह से भी पिता और पुत्र के संबंधों में तनाव बढ़ गया था.
हत्या की कोशिश के बाद धीरज अरगड़े ने शिवाजी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें धीरज ने बताया कि 16 अप्रैल को दोपहर करीब 3.30 बजे जंगली महाराज रोड पर अरगड़े हाइट्स बिल्डिंग के पास दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने पिस्तौल तान दी. इसके बाद अपराधियों ने गोली चलाई, लेकिन वह तमंचे में फंस गई, जिसकी वजह से धीरज की जान बच गई.
मामला दर्ज करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने जांच के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसके साथ ही धीरज अरगड़े के परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई. धीरज और उनके पिता दिनेशचंद्र के बीच पारिवारिक मामलों और संपत्ति को लेकर विवाद था. जांच में पता चला कि पिता ने ही धीरज को मारने के लिए 75 लाख रुपये की सुपारी दी थी. इसके बाद पुलिस ने जांच की और धीरज के पिता दिनेशचंद्र अरगड़े समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story