भारत

जिगरी दोस्तों की चमकी किस्मत, चंद घंटों में बने करोड़ों के मालिक

Shantanu Roy
2 Oct 2023 5:16 PM IST
जिगरी दोस्तों की चमकी किस्मत, चंद घंटों में बने करोड़ों के मालिक
x
पंजाब। 2 दोस्तों की चंद घंटों में किस्मत चमक गई। जानकारी के अनुसार पंजाब स्टेट द्वारा शुरू की गई मासिक डियर लॉटरी का पहला ईनाम अबोहर के 2 जिगरी दोस्तों का निकला है। वह दोनों पिछले 14 वर्षों से एक साथ मिलकर लॉटरी खरीदते थे। उन दोनों ने मिलकर घंटाघर के बाहर लॉटरी विक्रेता से रविवार को टिकट खरीदा और रविवार रात को ही उनकी लॉटरी निकल गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजेता जोगिंदर और रमेश सिंह ने बताया कि वह दोनों मिल कर 14 वर्षों से लॉटरी टिकट खरीदते थे। इससे पहले उनके कई बार छोटे इनाम निकले हैं। इस बार उन्होंने 200 रुपए की लॉटरी के 2 टिकट खरीदे थे। उनकी खुशी को कोई ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि उनका डेढ़ करोड़ का इनाम निकला है। उनका कहना है कि इनाम के इन पैसे को वह अपने बेरोजगार बेटों के रोजगार में लगाएंगे।
Next Story