भारत

रेव पार्टी मामला : दो अभिनेत्रियों में ड्रग की पुष्टि, 98 लोगों के ब्लड सैंपल की जांच

jantaserishta.com
23 May 2024 4:06 PM IST
रेव पार्टी मामला : दो अभिनेत्रियों में ड्रग की पुष्टि, 98 लोगों के ब्लड सैंपल की जांच
x
50 से ज्यादा पुरुषों और करीब 30 महिलाओं में ड्रग के सेवन की पुष्टि हुई।
बेंगलुरु: बेंगलुरु में 20 मई को एक फार्म हाउस में आयोजित रेव पार्टी में शामिल हुईं दो तेलुगु अभिनेत्रियों के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में ड्रग के सेवन की पुष्टि हुई है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया, "बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी क्षेत्र में स्थित जीएम फार्म हाउस में रेव पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में शामिल होने वाले 98 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए गए। रिपोर्ट में 86 लोगों में ड्रग के सेवन की पुष्टि हुई।"
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 50 से ज्यादा पुरुषों और करीब 30 महिलाओं में ड्रग के सेवन की पुष्टि हुई। सीसीबी पुलिस अधिकारियों की विशेष शाखा इन सभी को नोटिस भेजने और पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है।
रेव पार्टी में शामिल एक अभिनेत्री ने एक वीडियो बनाकर दावा किया था कि वह हैदराबाद में थीं। उसने रेव पार्टी में अपनी मौजूदगी से इनकार कर दिया था। हालांकि, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने बाद में कहा कि तेलुगु अभिनेत्री वास्तव में उस रेव पार्टी में मौजूद थीं, जहां ड्रग जब्त की गई। एक अन्य लोकप्रिय तेलुगु अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि वह पार्टी में शामिल हुई थी। लेकिन उसने दावा किया कि उसे नहीं पता था कि अंदर क्या चल रहा है? उसने लोगों से उनका सपोर्ट करने के लिए कहा।
पुलिस ने 20 मई को 'सनसेट टू सनराइज विक्ट्री' नाम वाली रेव पार्टी पर छापा मारा था। इस पार्टी में टेक प्रोफेशन, तेलुगु एक्ट्रेस समेत करीब 100 लोग शामिल हुए थे। कथित तौर पर पार्टी में शामिल लोगों ने एमडीएमए, कोकीन, हाइड्रो गांजा और अन्य पदार्थों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने फार्म हाउस से ड्रग बरामद की। मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस ड्रग की सप्लाई के साथ-साथ सेक्स रैकेट संचालित होने की संभावना की भी जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story