भारत
सीआईडी को सौंपा गया बेंगलुरु पुलिस हिरासत में मौत का मामला, जानें पूरा केस
jantaserishta.com
6 Jan 2023 2:00 PM IST

x
DEMO PIC
बेंगलुरु (आईएएनएस)| बेंगलुरु में पुलिस हिरासत में एक आरोपी की मौत का मामला आगे की जांच के लिए आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 21 वर्षीय पीड़ित विनोद मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद से कॉटनपेट पुलिस की हिरासत में था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई थी।
लूट की योजना बनाने के आरोप में उसे पहली बार 2017 में गिरफ्तार किया गया था।
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद विनोद दो साल तक किसी भी अदालती कार्यवाही में शामिल नहीं हुआ, जिसके बाद उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
इस हफ्ते उसकी दूसरी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विनोद को सेल में रखा था।
बुधवार की रात खाना खाने के बाद गुरुवार तड़के वह कथित तौर पर बेहोशी की हालत में मिला।
पुलिस का दावा है कि स्टेशन अधिकारी ने उसे जगाने की कोशिश की और उसे तुरंत विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था कि उसे मृत लाया गया।
मृतक के परिजनों ने साजिश का आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने विनोद को पीट-पीट कर मार डाला।
डीसीपी (पश्चिम) लक्ष्मण निम्बारगी ने कहा कि राज्य मानवाधिकार आयोग और सीआईडी को पहले ही एक रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अगर पुलिस दोषी पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





