भारत

पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, लव जिहाद की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची लड़की

jantaserishta.com
12 Jun 2023 8:13 AM IST
पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, लव जिहाद की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची लड़की
x
इसके बाद युवक ने युवती और उसके परिवार को धमकी देना शुरू कर दिया।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| यहां एक युवती ने बेंगलुरु पुलिस से संपर्क कर एक मुस्लिम युवक से बचाने की मांग की। युवती का कहना है कि एक मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जब युवती को युवक की असलियत का पता चला तो उसने उससे संबंध तोड़ लिया। इसके बाद युवक ने युवती और उसके परिवार को धमकी देना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है।
युवती ने इस संबंध में हेब्बागोडी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र की रहने वाली और इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के एक एमएनसी में काम करने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी की पहचान असम निवासी अल महफूज बारापोया के रूप में हुई है और वह एक कपड़ा कारखाने में काम करता है।
यहां कोरमंगला इलाके में रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर युवती को अपना नाम मेलबिन बताया था और कहा था कि वह ईसाई है। पहले दोनों में दोस्ती हुई और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, एक दिन युवती की नजर उसके आधार कार्ड पर पड़ गई। तभी युवती ने युवक का असली नाम और धर्म जान लिया। उसके बाद युवती ने उस युवक से अपना संबंध तोड़ लिया।
युवती ने पूरी बात अपने परिजनों को बता दी। इसके बाद युवक ने युवती को कथित तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया। यहां तक कि युवक ने कथित तौर पर एक रात युवती के घर पर जाकर हंगामा किया था और उसे व उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story