भारत

दोस्तों ने 2 युवतियों को पार्टी में बुलाकर की रेप की कोशिश, पूरी रात खुद को बाथरूम में बंद किया

jantaserishta.com
7 Feb 2023 4:26 PM IST
दोस्तों ने 2 युवतियों को पार्टी में बुलाकर की रेप की कोशिश, पूरी रात खुद को बाथरूम में बंद किया
x

प्रतीकात्मक तस्वीर

जब वह नशे में थीं, तो आरोपी दोस्तों ने उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक में दो लड़कों ने पार्टी करने के बहाने बुलाकर कश्मीर की दो युवतियों से बलात्कार करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना विवेकनगर थाना क्षेत्र की है। युवतियां आरोपियों की दोस्त थी। वह उनके चंगुल से भागने में सफल रहीं और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 5 फरवरी को युवतियों को एक पार्टी के लिए अपने घर बुलाया था। उन्होंने देर रात 2.30 बजे तक पार्टी की। जब वह नशे में थीं, तो आरोपी दोस्तों ने उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।
युवतियों ने किसी तरह खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और पूरी रात वहीं गुजारी। सुबह वे आरोपी व्यक्तियों के घर से निकलने में सफल रही।
पुलिस ने कहा कि आरोपी और युवतियां एक ही कॉलेज में थे और एक-दूसरे को जानते थे। युवतियों का अलग-अलग कंपनियों में प्लेसमेंट हो गया था और वे काम कर रही थीं और आरोपी पुरुष एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story