भारत

डिलीवरी बॉय को 100 मीटर तक घसीटते ले गई कार, हुई दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
19 Jun 2023 2:25 PM IST
डिलीवरी बॉय को 100 मीटर तक घसीटते ले गई कार, हुई दर्दनाक मौत
x
मारने वाले को लोगों ने जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू में राजराजेश्वरी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी और उसे 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए, जिससे एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान मैसूर जिले के एच.डी. कोटे के निवासी प्रसन्ना कुमार के रूप में हुई है, जो एक फूड डिलीवरी ऐप के लिए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था।
वह रोजी-रोटी कमाने के लिए बेंगलुरु आया था। टक्कर मारने वाले विनायक को लोगों ने जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी विनायक एक कार शोरूम में सेल्स एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था। उसे इंसेंटिव मिला था जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। तीन लड़कियों समेत उसके दोस्त नशे की हालत में कार में सफर कर रहे थे। वह अपने एक दोस्त को राजराजेश्वरी नगर स्थित घर छोड़ने जा रहा था।
कार पीछे से बाइक में टकरा गई और दुर्घटना के बाद आरोपियों ने वाहन नहीं रोका और शव को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। बाद में आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की। हादसे को देख लोगों ने एक किलोमीटर तक कार का पीछा किया और विनायक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन लड़कियां और एक लड़का मौके से फरार होने में सफल रहे। गुस्साई भीड़ ने कार का शीशा तोड़ दिया और आरोपी को बयातारायणपुरा ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story