भारत

रामेश्वरम कैफे विस्फोट: एनआईए ने दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया

jantaserishta.com
28 March 2024 11:50 AM IST
रामेश्वरम कैफे विस्फोट: एनआईए ने दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया
x
बेंगलुरु: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपियों को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने कहा कि आरोपियों पर हमलावर के संपर्क में होने का संदेह है और हिरासत में लिए गए व्यक्ति प्रतिबंधित अल-हिंद ट्रस्ट से जुड़े हैं।
हालांकि, एनआईए की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है। ब्लास्ट मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें गुरुवार को लिए गए दो लोग शामिल हैं। एक संदिग्ध को पहले हिरासत में लिया गया था लेकिन पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को बेंगलुरु में पांच, शिवमोग्गा में 15 और चेन्नई में छह स्थानों पर छापेमारी की थी।
सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने विस्फोट के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्नाटक के शिवमोगा का रहने वाला है। मुख्य आरोपी के अपने सहयोगियों के साथ तमिलनाडु में कई स्थानों पर रहने के बारे में केंद्रीय एजेंसियों से खुफिया जानकारी मिली थी। एजेंसी ने मंगलवार को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। शुरूआती जांच से पता चला कि ये दोनों संदिग्ध हमलावर के सीधे संपर्क में थे।
हालांकि एनआईए और पुलिस टीमों ने अलग-अलग राज्यों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन हमलावर पकड़ से बाहर है। अधिकारियों ने विस्फोट की घटना के तुरंत बाद 1 मार्च को सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की तस्वीरें और वीडियो प्राप्त किए थे। सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों को संदेह है कि हमलावर तमिलनाडु से आया था और विस्फोट को अंजाम देने से पहले दो महीने तक कर्नाटर में रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story