भारत
बंगाल स्कूल भर्ती मामला: ईडी ने निजी फाइल डाउनलोड करने पर अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
jantaserishta.com
1 Sept 2023 2:00 PM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती मामलेे में प्रवर्तन निदेशालय ने अपने एक अधिकारी द्वारा कंप्यूटर से निजी फाइलें डाउनलोड करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में पिछले महीने छापेमारी के दाैैरान एक कंप्यूटर से कुछ निजी फाइलें डाउनलोड की थी।
सूत्रों ने बताया कि ईडी के शीर्ष अधिकारियों ने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। तलाशी अभियान के दौरान एक कॉर्पोरेट इकाई के कंप्यूटर से निजी फाइलें डाउनलोड की गई। वह भी उस कंप्यूटर से जो केंद्रीय जांच के दायरे में आता है। सूत्रों ने आगे कहा कि एजेंसी के शीर्ष अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम से नाखुश हैं। उनका मानना है कि अधिकारी की ओर से इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई ने न केवल मामले की गंभीरता को कम कर दिया है, बल्कि केंद्रीय एजेंसी के लिए भी काफी शर्मिंदगी पैदा कर दी है।
इस संबंध में उक्त कॉर्पोरेट इकाई के एक कर्मचारी द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस के साइबर अपराध प्रभाग ने पहले ही मामले की जांच शुरू कर दी है। ईडी ने शहर पुलिस को बताया था कि उनके एक अधिकारी ने उक्त कॉर्पोरेट इकाई के कंप्यूटर से 16 व्यक्तिगत फाइलें डाउनलोड की। वह फाइलें उनकी बेटी के लिए छात्रावास की खोज से संबंधित थी। जिसने हाल ही में एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में दाखिला लिया है।
ईडी ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रावास से संबंधित फाइल डाउनलोडिंग छापेमारी और तलाशी अभियान के समाप्त होने के बाद की गई थी। यह सीसीटीवी की निगरानी और कंपनी के कर्मचारियों के साथ वहां मौजूद स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई थी। वहां पर मौजूद दो स्वतंत्र गवाहों में पंजाब नेशनल बैंक के एक उप प्रबंधक और एक सहायक प्रबंधक शामिल थे।
Tagsबंगाल स्कूल भर्ती मामलास्कूल भर्तीईडीडाउनलोडbengal school recruitment caseschool recruitmenteddownload
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





