भारत

CORONA VIRUS: बंगाल में 3 महीने के बाद पहली कोविड मौत की मिली सूचना

jantaserishta.com
26 March 2023 2:09 PM IST
CORONA VIRUS: बंगाल में 3 महीने के बाद पहली कोविड मौत की मिली सूचना
x
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल ने तीन महीनों में पहली बार कोविड से मौत की सूचना दी है। शनिवार रात नदिया जिले के रहने वाले गोविंद कुंडू (72) का निधन हो गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि मृतक को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस की गंभीर समस्या थी और उनका इलाज चल रहा था।
बाद में उन्हें कोलकाता के बेलियाघाटा स्थित राजकीय संक्रमण रोग (आईडी) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
उनके परिजनों ने बताया कि उनकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निजी अस्पताल से आईडी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।
वर्तमान में, पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 61 है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक नया कोविड बुलेटिन जारी नहीं किया है। आखिरी बुलेटिन 28 जनवरी को जारी किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story