भारत

बंगाल पुलिस ने लॉकेट चटर्जी को लिया हिरासत में

Nilmani Pal
23 Feb 2024 12:12 PM IST
बंगाल पुलिस ने लॉकेट चटर्जी को लिया हिरासत में
x
वीडियो

बंगाल। संदेशखाली मामले में ममता बनर्जी सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को पीड़िताओं से मिलने संदेशखाली जा रही बीजेपी की महिला टीम को पुलिस ने कोलकाता में रोक लिया है. इसके बाद पुलिस और महिला डेलिगेशन के बीच जोरदार बहस हो गई.

पुलिस ने संदेशखाली जा रही भाजपा डेलिगेशन की 6 महिला नेताओं को कोलकाता में ही रोक लिया और इस डेलिगेशन की अगुवाई कर रही भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस दौरान बीजेपी महिला डेलिगेशन और पुलिस टीम के बीच जोरदार बहस हो रही है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री और महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को भी पुलिस ने संदेशखाली नहीं जाने दिया था.


Next Story