भारत

भाजपा प्रतिनिधिमंडल को बंगाल पुलिस ने संदेशखली जाने से रोका

Nilmani Pal
16 Feb 2024 11:56 AM IST
भाजपा प्रतिनिधिमंडल को बंगाल पुलिस ने संदेशखली जाने से रोका
x

बंगाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा संदेशखली जाने के लिए गठित 6 सदस्यीय भाजपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोक दिया है। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने संदेशखालाी हिंसा पर कहा, "जिन लोगों ने यह अत्याचार किया है उन्हें सामने आना होगा, NIA जांच होनी चाहिए। इन्हें मृत्यु दंड से कम की सज़ा नहीं होनी चाहिए। सुकांता मजूमदार पर हुए हमले की हम निंदा करते हैं।

प्रतिनिधिमंडल की सदस्य प्रतिमा भौमिक ने कहा, "...ममता बनर्जी सैकड़ों शेख शाहजहां का लालन-पालन कर रही हैं। कल विधानसभा में वे उनकी सुरक्षा कर रही थीं... संदेशखाली का दौरा करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। कविता पाटीदार ने कहा, "एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए यहां बहनों पर अत्याचार होना, उन्हें घर से उठा ले जाना, उन्हें बंदी बनाकर उनके साथ दुराचार करना मानवता की हत्या करने के बराबर है... हम सब संदेशखाली जाने के लिए आए हैं... पश्चिम बंगाल में बहनों के साथ इतना अत्याचार होना गलत है और हम इसकी निंदा करते हैं।


Next Story