
x
बंगाल: गार्डन रीच इमारत ढहने के मामले में एक और गिरफ्तार
कोलकाता: पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक और शख्स को गिरफ्तार किया। बीते दिनों कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके में गार्डन रीच क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत ढह गई थी।
आरोपी की पहचान सरफराज मलिक उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जिसकी जमीन पर इमारत का निर्माण कार्य जारी था। इससे पहले पुलिस ने प्रमोटर को गिरफ्तार किया था, जिसका नाम मोहम्मद वसीम था, जिसे 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार प्रमोटर जमीन मालिकों का करीबी है। यही नहीं, वह अवैध निर्माणाधीन गतिविधियों में भी संलिप्त था। स्थानीय लोगों ने वसीम पर रियल स्टेट क्षेत्र में खरीद-बिक्री के मामले में मिडिल मैन की भूमिका निभाने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि जब तक उसे कमीशन के रूप में कुछ राशि नहीं दे दी जाती है, तब तक खरीद-फरोख्त संपन्न नहीं हो पाता है। सोमवार को कोलकाता के दक्षिणी बाहरी गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिरने से दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





