बंगाल के मंत्री ने स्वीकार किया, नगरपालिका भर्ती नियमों में हुई गड़बड़ी

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में नगरपालिका भर्ती में कथित घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने को हरी झंडी दे दी है। इसके बाद राज्य के एक मंत्री ने शनिवार को स्वीकार किया कि कुछ नगर पालिकाओं में भर्ती के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थीं। कोलकाता के मेयर फरहाद हाकिम ने स्वीकार किया है कि एक आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कुछ नगर पालिकाओं में भर्ती के नियमों में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि "अगर कुछ अनियमितताएं हैं तो विभाग उनकी जांच जरूर करेगा। मुझे अभी तक यह समझ नहीं आया है कि कुछ भर्तियां आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से क्यों की गईं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





