बंगाल में सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री होंगे, दो डिप्टी सीएम होंगे, एक रूपा गांगुली

दूसरे का नाम जल्द सामने आएगा
बंगाल। नई सरकार के स्वागत की तैयारियों में पश्चिम बंगाल विधानसभा को नए रूप में सजाने का काम शुरू कर दिया गया है. विधानसभा परिसर में रंग-रोगन का काम चल रहा है. कुर्सी और टेबलों की पॉलिश की जा रही है. मुख्यमंत्री के बैठने वाले कक्ष से लेकर स्पीकर और मंत्रियों के कमरों तक साफ-सफाई और मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है.
सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब कोई 'हिंदू हृदय सम्राट' राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा. उन्होंने कहा, 'TMC सरकार ने बंगाल की स्थिति को पाकिस्तान जैसा बना दिया था. बंगाल की जनता को अब आजादी मिलेगी. अगले 24 घंटों में बंगाल में एक नया सूरज उगेगा.' सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल बीजपी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे. कहा जा रहा है कि एक महिला उपमुख्यमंत्री का होना करीब-करीब तय माना जा रहा है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा सकती है.
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah arrives in Kolkata, West Bengal
— ANI (@ANI) May 8, 2026
Union HM Amit Shah, who has been appointed as the Central Observer for the election of the legislative party leader in West Bengal, will chair the Legislative Party meeting today. pic.twitter.com/xDYCz7CI8F





