भारत

पश्चिम बंगाल: बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प, गवर्नर ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

jantaserishta.com
20 March 2024 11:35 AM IST
पश्चिम बंगाल: बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प, गवर्नर ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंदा बोस ने बीते दिनों बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच हुई झड़प के मामले में सख्त रूख अख्तियार करते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
मंगलवार रात बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से लिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और स्थानीय भाजपा लोकसभा सदस्य निसिथ प्रमाणिक और पश्चिम बंगाल के मंत्री और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक उदयन गुहा को झड़प के बीच एक-दूसरे की ओर बढ़ते देखा गया।
राजभवन के सूत्रों ने बताया कि नवनियुक्त डीजीपी संजय मुखर्जी से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा उन्होंने धीमान मित्रा, स्थानीय उपविभागीय पुलिस अधिकारी की मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है, जो कि बीच बचाव में घायल हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल द्वारा इस मामले पर रिपोर्ट मांगना इस बात का संकेत है कि वो लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर कितने गंभीर हैं।
बता दें कि राज्यपाल इससे पहले एक पोर्टल लॉन्च कर चुके हैं, जिसमें आम लोगों की शिकायतों के निपटारा किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनाव के पहले दिन से ही सड़कों पर रहेंगे।
उन्होंने हाल ही में कहा था, "किसी भी परिस्थिति में चुनाव को एक त्योहार की तरह संपन्न कराना है। इससे पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वो इस संदेश को चौतरफा फैला दें, ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराने की दिशा में उपयुक्त कदम उठाए जाएं। अगर पुलिस या राज्य प्रशासन इस काम को कराने में विफल होंगे, तो हम यह सुनिश्चित कराएंगे कि राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हो।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story