भारत

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मंदिर पहुंचे पश्चिम बंगाल गवर्नर सीवी आनंदा बोस

jantaserishta.com
19 April 2024 3:52 PM IST
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मंदिर पहुंचे पश्चिम बंगाल गवर्नर सीवी आनंदा बोस
x
कोलकाता: सुबह सात बजे ही पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह भी देखने को मिल रहा है। राज्यपाल सीवी आनंदा बोस पूजा करने मंदिर गए और शांतिपूर्ण मतदान की कामना की। इससे पहले उन्होंने मीडिया पर कहा था कि वो मंदिर जाकर शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रार्थना करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव में खलल डालने के मामले में अब तक कई शिकायतें स्थानीय प्रशासन को मिल चुकी हैं, जिस पर संज्ञान लेकर फौरन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित थे, लेकिन शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए उन्होंने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। शुक्रवार को उन्हें उत्तरी बंगाल के दौरे पर भी जाना था, लेकिन गुरुवार को उन्होंने इसे रद्द कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कूचबिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिल रही है। कुछ शरारती तत्वों ने पथराव भी किया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। टीएमसी और बीजेपी ने एक-दूसरे पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। सुरक्षाबल अपनी तरफ से स्थिति संभालने में लगे हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story