भारत

बंगाल चुनाव: कूचबिहार में TMC और बीजेपी के समर्थक भिड़े, कई लोग जख्मी, लाठीचार्ज

jantaserishta.com
10 April 2021 9:15 AM IST
बंगाल चुनाव: कूचबिहार में TMC और बीजेपी के समर्थक भिड़े, कई लोग जख्मी, लाठीचार्ज
x

ANI

बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार के सितालकुची में TMC और बीजेपी के समर्थक आपस में भिड़ गए. इस झड़प में कई लोग जख्मी हुए हैं. हंगामे को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. फिलहाल मौके पर भारी फोर्स तैनात है.

कूचबिहार में टीएमसी उम्मीदवार रवीन्द्र नाथ घोष आज सुबह हेलमेट पहने हुए दिखाई दिए. वह कहते हैं, "मैं किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह पहन रहा हूं".


अमित मालवीय ने प्रशांत किशोर का एक ऑडिया किया ट्वीट
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने प्रशांत किशोर का पत्रकारों से बातचीत का एक ऑडियो जारी किया है. प्रशांत किशोर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए बंगाल चुनाव में बीजेपी की मजबूती की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं. हालांकि इस चैट में शामिल पत्रकार रोहिणी सिंह और साक्षी जोशी ने ट्वीट कर कहा है कि अमित मालवीय ने बातचीत के सेलेक्टिड ऑडियो ही जारी किया है. प्रशांत किशोर की वो बात जारी नहीं की है जिसमें वह ममता की जीत दा दावा लगातार कर रहे हैं




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story