भारत
बंगाल चुनाव: भाजपा के बूथ एजेंट पर TMC समर्थकों का हमला, लाठी और रॉड से पीटा
jantaserishta.com
29 April 2026 8:43 AM IST

x
देखें वीडियो.
नादिया: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले नादिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ एजेंट पर जानलेवा हमला हुआ है। बंदूक की बट, लाठी और रॉड से भाजपा बूथ एजेंट को पीटा गया है, जिसमें उसे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। भाजपा का प्रत्याशी सैकत सरकार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।
चपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सैकत सरकार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सुबह 6 बजे पार्टी का बूथ एजेंट बूथ पर जा रहा था। पार्टी के दूसरे सदस्य भी वहां मौजूद थे। इसी बीच, टीएमसी उम्मीदवार के गुंडे मफीदुल ने उसे (पोलिंग एजेंट को) बंदूक की बट, लाठी और रॉड से बुरी तरह पीटा।
उन्होंने बताया कि बूथ एजेंट के सिर पर चोट लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। सैकत सरकार ने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी का उम्मीदवार जनता को डराने की कोशिश कर रहा है। मफीदुल जैसे कई लोग इस काम में लगे हुए हैं।
भाजपा उम्मीदवार ने कहा, "चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाए।" उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि मतदाता बाहर निकलकर वोट कर पाएं। सुबह एक घटना हो चुकी है। मतदान के बीच अब पूरे दिन कोई घटना नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में जिन 142 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, उसमें चपरा भी शामिल है। तृणमूल कांग्रेस ने जेबर शेख को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने आसिफ खान को टिकट दिया है। इस विधानसभा सीट पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी 142 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 4 मई को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
सिर ही फोड़ दिया बंगाल की वोट की लड़ाई में #WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/igqFzkAVjl
— MANOGYA LOIWAL मनोज्ञा लोईवाल (@manogyaloiwal) April 29, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





